हरिद्वार, 31 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ ने उत्तराखंड सरकार और मेला प्रशासन से जारी एसओपी में अस्थि प्रवाह व कर्मकांड को लेकर व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में 72 घंटे की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट व्यवाहारिक नहीं है। वशिष्ठ ने कहा कि पूर्व में लाॅकडाउन में भी अस्थि विसर्जन व पिंडदान पर दो लोगों को समय निर्धारण में घाट पर आने की अनुमति दी गई थी। उसे इस समय भी कोरोना नियमों के आधार पर लागू करने पर प्रशासन को विचार करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद




