back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : विकास प्राधिकरण के महाबली ने ध्वस्त की अवैध कॉलौनी

मथुरा, 06 अप्रैल(हि.स.)। प्रदेश की योगी सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने छटीकरा-राधाकुंड रोड पर स्थित चार बीघा के क्षेत्रफल में फैली एक अवैध कालोनी को ध्वस्त कराया है, जिससे अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। एमवीडीए के विकास क्षेत्र में अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनी को चिन्हित करते हुए मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रघुनंदन अग्रवाल द्वारा छटीकरा राधाकुंड मार्ग पर ग्राम बाटी के निकट मौजा मंगेला में लगभग 4 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही थी। इसमें एमवीडीए में वाद भी दायर किया गया था। मंगलवार को इस कालोनी में सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल गेट, प्लिंथ लेवल के निर्माण, मकान और ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि अधीक्षण अभियंता प्रभारी प्रवर्तन राणाप्रताप सिंह द्वारा उपरोक्त वाद में पर्याप्त सुनवाई का मौका प्रदान किया गया, जिसमें अंततः ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए। पारित विभागीय अनुरोध पत्र के क्रम में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर/मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय की उपस्थिति में सहायक अभियंता एनएस चौहान, अवर अभियंता सुनील कुमार शर्मा, मनीष तिवारी, अशोक चौधरी, मनोज अग्रवाल एवं थाना वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी जैंत प्रभारी अरविंद सिंह और उनके पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीरकण की कार्रवाई की गई। अधीक्षण अभियंता प्रभारी प्रवर्तन द्वारा ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵