back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में ऐसे कोर्स शुरू करें जिससे बाहर न जाए विद्यार्थी : उच्च शिक्षा मंत्री

भोपाल, 31 मार्च (हि.स.)। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ऐसे नये पाठ्यक्रमों की शुरूआत की जाये जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिये बाहर नहीं जाना पड़े। उन्होंने ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, इंदौर और जबलपुर में एक-एक उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान स्थापित करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नये पाठ्यक्रम संचालित करने के लिये महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को प्रेरित किया जाये। कृषि उद्यानिकी एवं पशु चिकित्सा से जुड़े पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में शुरूआत की जाये। महाविद्यालयों में मार्केट फ्रेंडली सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिये अनुमति शीघ्र प्रदान की जायें। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगामी परीक्षाओं के संबंध में बैठक कर कार्य-योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिये महाविद्यालयों की प्लेसमेंट सेल के प्रभारियों की कार्यशाला का आयोजन कर लिया जाये। उन्होंने विभागीय गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिये महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के फेसबुक, ट्वीटर एवं व्हाट्सएप एकाउंट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के कल्याण की योजनाओं का लाभ समय पर देने एवं न्यायालीन निर्णयों का पालन समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵