back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाताः बहुमंजिली इमारत में लगी आग, जल्द ही काबू पाया गया

कोलकाता, 31 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच राजधानी कोलकाता में आग लगने का सिलसिला जारी है। महानगर के स्ट्रैंड रोड की एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह बड़ी आग लग गई। अग्निशमन विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सुबह 7:45 बजे के करीब चौथी मंजिल पर आग लगी। उसके निचले मंजिल पर एक राष्ट्रीय बैंक है। हालांकि सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। किस वजह से आग लगी थी यह भी पता नहीं चला है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे पर पहुंचे लियोनल मेसी, इन चार शहरों के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵