back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीन अप्रैल से आयोजित नेशनल 11वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप कोरोना की भेंट चढ़ा

सिमडेगा, 31 मार्च (हि स.)। तीन अप्रैल से 12 अप्रैल तक सिमडेगा एस्ट्रोटर्फ में आयोजित नेशनल 11वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप कोरोना की भेंट चढ़ गया। खिलाड़ियों में कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण उक्त टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है। सिमडेगा में दस मार्च से लेकर 18 मार्च तक सब जूनियर नेशनल हॉकी महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। अभूतपूर्व आयोजन को देखते हुए हॉकी इंडिया ने सिमडेगा को ही 11वीं जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी की जिम्मेवारी दी थी, जिसे सिमडेगा बखूबी निभा रहा था। टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। गर्मी को देखते हुए सेड का निर्माण किया जा रहा था। खिलाड़ियों का आगमन भी शुरू हो चुका था। चंडीगढ़ की टीम आ चुकी थी। लेकिन कोरोना टेस्ट में चंडीगढ़ की पांच महिला खिलाड़ी और झारखंड की छह महिला हॉकी खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव निकल गया। इसके बाद प्रशासन और हॉकी झारखंड के हाथ-पैर फूल गए । तत्काल में हॉकी झारखंड और प्रशासन के साथ सामूहिक बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से हॉकी चैंपियनशिप को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर यहां फिर से आयोजन किया जा सकता है। इस संबंध में बुधवार को उपायुक्त सुशांत गौरव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चंडीगढ़ की महिला हॉकी खिलाड़ी पांच और झारखंड के महिला हॉकी खिलाड़ी छह कोरोना पोजिटिव निकले हैं। पॉजिटिव महिला खिलाड़ियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए महिला कॉलेज में उन्हें कोरेन्टीन किया जा रहा है। साथ ही कोविड के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खिलाड़ियों को सुविधा और चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि हॉकी झारखंड समेत हॉकी इंडिया को भी जिला प्रशासन के निर्णय से अवगत करा दिया गया है। वहीं देश के विभिन्न राज्यों से आ रही हॉकी खिलाड़ियों को निर्णय से अवगत करा दिया गया है। मध्य प्रदेश से एक टीम आ रही थी, जिसे रास्ते में ही रोक दिया गया और उन्हें वापस जाने को कहा गया है। इसी प्रकार अन्य प्रदेशों को भी सूचना दे दी गई है कि वे अपने खिलाड़ियों को यहां ना भेजें। हिन्दुस्थान समाचार / रविकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...