back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल : हिंसा में घर छोड़ने वालों की वापसी की निगरानी के लिए हाई कोर्ट ने कमेटी बनाने के दिए निर्देश

कोलकाता, 31 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा को लेकर पलायन करने वालों की घर वापसी पर नजर रखने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। सोमवार को हाई कोर्ट की बृहत्तर बेंच ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन और राज्य लीगल सर्विस के अधिकारियों को लेकर एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। यह कमेटी लोगों की घर वापसी की निगरानी करेगी। कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा है कि जो वापस नहीं आ सके हैं, वे समिति को ईमेल के जरिए सूचित करेंगे। यह कमेटी पूरी प्रक्रिया पर कोर्ट को रिपोर्ट करेगी और स्थानीय पुलिस उनकी घर वापसी सुनिश्चित करेगी। बेघरों के साथ किसी राजनीतिक दल का कोई नेता नहीं होगा। हाई कोर्ट में भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने इंटाली में बेघर हुए 125 लोगों को लेकर मामला दायर किया था। इस राज्य ने कोर्ट को बताया कि उनमें से 39 लौट आए थे। सरकार ने कोर्ट को बताया था कि चुनाव के बाद की हिंसा अब नियंत्रण में है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ चुनाव के बाद की हिंसा पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। राज्य की ओर से 26 पन्नों का हलफनामा पेश किया गया। राज्य के अनुसार 03 मई तक राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार था। अगले दो दिन में कुछ घटनाएं हुईं, लेकिन अब सब कुछ नियंत्रण में है। इस मामले की अगली सुनवाई 02 जून को होगी। गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कई स्थानों पर हिंसक वारदात हुई थीं।इस हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य और केन्द्र सरकार को नोटिस भेजा है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵