back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मासिक धर्म के समय पेट दर्द और कमर दर्द – Menstrual Cramps in Hindi

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को शरीर में ऐंठन, पेट में हल्का या तेज दर्द महसूस हो सकता है। एक स्वस्थ स्त्री को यूं तो कोई खास परेशानी नहीं होती लेकिन अगर माहवारी से पहले तबियत खराब हो या शरीर में खून की कमी हो तो इस दौरान काफी तेज दर्द होता है। माहवारी के खत्म होते ही दर्द भी अपने आप खत्म हो जाता है। पीरियड्स के दौरान दर्द को कुछ आसान उपायों से भी दूर किया जा सकता है। आइये जानें किन उपायों से मासिक धर्म के दर्द को दूर किया जा सकता है।

पीरियड्स के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Menstrual Pain During Periods in Hindi

1. गर्म पानी का अधिक प्रयोग करें – Use Warm Water

पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने में गर्म पानी काफी मदद कर सकता है। गर्म पानी से पेट के आसपास सिकाई करने से पेट दर्द में आराम मिलता है। 
इस दौरान पीने के लिए भी हल्के गर्म पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से स्नान करने से मन शांत होता और इससे प्राइवेट पार्ट्स की अच्छी से सफाई भी संभव हो पाती है। 

2. पेट के पास हल्की मालिश – Massage

पीरियड्स के दौरान अकसर पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन होती है इसलिए इस समय नाभि के नीचे हल्की मालिश से काफी आराम मिलता है। 

3. चाय और कॉफी को कहें ना – Say no to Caffeine

चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि में कैफीन पाई जाती है। कैफीन क्रैम्प्स (Cramps) और ऐंठन को काफी बढ़ा देती है इसलिए पीरियड्स के दौरान कॉफी, चाय आदि कम पीने की सलाह दी जाती है। 

4. अदरक का प्रयोग – Use of Ginger

पीरियड्स के दौरान हैवी फ्लो या दर्द से राहत पाने के लिए अदरक का प्रयोग भी पेन किलर के रूप में किया जा सकता है। अदरक को एक गिलास पानी में अच्छी तरह उबालकर पीरियड्स से कुछ दिन पहले शुरु कर देना चाहिए। साथ ही अगर पीरियड्स के दौरान चाय पीने का मन हो तो उसमें थोड़ा अधिक अदरक डालें। 

5. तुलसी पत्तों का प्रयोग – Use of Holy Tulsi Leaves

तुलसी के पत्तों में कैफिक एसिड पाया जाता है जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में सक्षम होता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। 

6. पपीता खाएं – Eat Papaya

पीरियड्स के दौरान दर्द का एक अहम कारण फ्लो का ना होना होता है। पपीता खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलते हैं और यह फ्लो को सही करता है। पपीते के साथ कुछ अन्य घरेलू चीजों का सेवन करने से भी पीरियड्स के दौरान दर्द कम होता है जैसे गाजर, सौंफ, एलोवेरा का जूस, अंगूर, मूली आदि। 

पीरियड्स के दौरान उपरोक्त उपायों के साथ निम्न बातों का भी ख्याल रखना चाहिए: 

    _x000D_

  • योगा और हल्की एक्सरसाइज अवश्य करें
  • _x000D_

  • दूध अवश्य पिएं, इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को कमजोर होने से बचाएगी। 
  • _x000D_

  • मासिक धर्म के दौरान शरीर को अतिरिक्त ताकत की जरूरत होती है इसलिए इस दौरान खाने-पीने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। 
  • _x000D_

नोट : अगर माहवारी के समय लगातार दर्द बना रहे तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए उसके बाद ही कोई उपाय अपनाना चाहिए। कई बार पीरियड्स के दौरान दर्द का कारण कोई शारीरिक समस्या होती है। अगर सब सामान्य हो तो ही उपरोक्त उपायों को अपनाना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...