back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भिण्ड: सैनिटाइजर पीने से दो दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

भिण्ड, 30 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला मुख्यालय पर होली के अवसर पर शराब नहीं मिलने से तीन दोस्तों ने सैनिटाइजर पी लिया, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका ग्वालियर में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, भिण्ड के चतुर्वेदी नगर निवासी रिंकू पुत्र राकेश लोधी, संजू पुत्र रामसिंह और अमित सिंह पुत्र राजू राजपूत सोमवार को होली का उत्सव मनाने के लिए अपने साथी सोनू राठौर के साथ ग्राम चरथर में डीजे लेकर गए थे। होली के अवसर पर शराब पर प्रतिबंध था, इसलिए रिंकू अपने साथ सैनिटाइजर की दो बोलत भी साथ लेकर गया था, जहां दोपहर 12.30 बजे रिंकू, संजू और अमित ने नशे के लिए सैनिटाइजर को पानी में घोलकर पी लिया। इसके बाद तीनों अपने घर वापस आ गए। आने के बाद उन्होंने अपने घर में बची हुई सैनिटाइजर भी पी ली और ज्यादा नशा होने के कारण तीनों घर में बेहोश हो गए। सोमवार रात करीब 12 बजे रिंकू की तबीयत ज्यााद बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों अन्य साथियों संजू और अमित की तबियत भी बिगड़ गई। उन्हें रात में ही ग्वालियर रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान अमित सिंह की भी मौत हो गई। संजू सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

मिथुन चक्रवर्ती ने TMC नेता कुणाल घोष पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता कुणाल...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵