back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौद्रिक नीति समिति की बैठक 2 जून को, ब्याज दर यथावत रहने के आसार

नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक 2 जून को शुरू होगी। हर दो महीने बाद होने वाली इस बैठक में मूल रूप से ब्याज दरों को लेकर फैसला किया जाता है। जानकारों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बने अनिश्चितता के माहौल में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति मौजूदा ब्याज दरों को ही बरकरार रखने का फैसला ले सकती है। इसके पहले अप्रैल में हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भी प्रमुख ब्याज दरों में को यथावत रखा गया था। इन ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किये जाने के कारण फिलहाल रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी के स्तर पर बने हुए हैं। मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का ऐलान आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास 4 जून को करेंगे। जानकारों का कहना है कि मौद्रिक नीति समिति की बैठक में मुख्य रूप से महंगाई को नियंत्रित रखने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। कोरोना संकट के दौरान महंगाई का मुद्दा काफी तेजी से उछला है और धीरे धीरे ये सियासी शक्ल अख्तियार करने लगा है। यही वजह है कि हालात के बेकाबू होने के पहले ही रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति इस पर ठोस फैसला करने के पक्ष में है। आपको बता दें कि 17 मई 2021 को जारी किए गए थोक महंगाई दर के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल में थोक महंगाई दर जबरदस्त तेजी के साथ 10.49 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। महंगाई दर में आई इस उछाल के कारण कोरोना संकट के दौरान पहले ही तंगहाली से जूझ रही देश की बड़ी आबादी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक महंगाई दर को काबू में रखने के इरादे से ब्याज दरों को एक बार फिर यथावत रखने का फैसला ले सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/योगिता/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵