नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 1July 2024। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कई चीजें बताई गई हैं। जो आपके घर कार्य और सफलता के लिए काफी लाभदायक है। अगर आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है तब आपको वास्तु के इन छोटे-मोटे उपायों को करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी ग्रह नक्षत्र सही हो जाएंगे और घर में लगा हुआ वास्तु दोष खत्म हो जाएगा जिसके कारण आपके जीवन में सफलता ही सफलता आएगी।
वास्तु के उपाय
अगर आप अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर करना चाहते हैं तो सुबह उठकर सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। ये प्रक्रिया करते समय इस बात का ध्यान दें कि धूप जल को क्रॉस करते हुए आपके शरीर पर पड़े। ऐसा करने से आपके शरीर से सारी नेगेटिविटी दूर हो जाएगी और आप जीवन में सफलता की ओर बढ़ेंगे।
आपकी तरक्की में वातावरण का काफी अहम रोल होता है।आप जिस माहौल में रह रहे हैं।आप जिस वातावरण में काम कर रहे हैं, वहां की एनर्जी का प्रभाव आपके जीवन और तरक्की पर पड़ता है। इसीलिए आप अपने घर पर अच्छा माहौल बनाकर रखें लड़ाई झगड़ा न होने दे ताकि जीवन में तरक्की आए। घर का माहौल और अच्छा बनाने के लिए आप घर में रोज सुबह शाम कपूर जलाकर आरती दिखाएं ऐसा करने से घर में सकारात्मक आएगी।
काम करने वाले व्यक्ति को हमेशा उत्तर की तरफ बैठकर अपना कार्य करना चाहिए। अगर यह कर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है तो इसे किसी और दिशा की तरफ बैठकर न करें।इससे आपका काम के प्रति ज्यादा ध्यान जाएगा। और जब आप एक जगह पर अच्छे से फोकस करेंगे तो आपका काम ऑटोमेटिक अच्छा औरसफल रहेगा।
आप अपने घर की साफ सफाई का भी बिल्कुल ध्यान दें अगर घर में साफ सफाई रहेगी तो देवी देवताओं का आगमन होगा जिसके कारण आपके ऊपर उनकी कृपा रहेगी। और देवी देवताओं की कृपा पाने के लिए आप घर के बाहर रोज एक देसी घी का दीपक जलाएं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





