back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंगला जुलूस को लेकर झंडा चौक पर भगदड़

हजारीबाग, 30 मार्च (हि.स.)। हजारीबाग की ख्याति प्राप्त रामनवमी के अंतर्गत निकाले जाने वाले मंगला जुलूस को लेकर मंगलवार को झंडा चौक पर भगदड़ की स्थिति बनी। बताया जाता है कि शाम करीब 7.30 के आसपास 150 की संख्या में युवक जय श्रीराम का नारा लगाते हुए झंडा चौक पर पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार, डीएसपी महेश प्रजापति व राजीव कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला झंडा चौक पहुंचा। बड़े पैमान पर पुलिस बल के पहुंचने पर अफरा-तफरी की स्थिति रही और कुछ लोगों के साथ भगदड़ की भी स्थिति बनी। पर्याप्त पुलिस बल के पहुंचने पर सरकार व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस बल पहुंचने पर सभी बड़ा आखाड़ की ओर चल दिए। बाद में जानकारी मिली की मुनका बगीचा के पास इकट्ठे हुए और जयश्री राम के नारे के साथ बिहारी दुर्गा मंदिर के सामने वाली सड़क से ओकनी की ओर निकल गए। डीएसपी महेश प्रजापति ने कहा कि कोविड को देखते हुए सरकार द्वारा जुलूस के आयोजन पर रोक लगाई गई है। यह जानलेवा बीमारी है और संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सरकार के निर्देश का अनुपालन करवाना प्रशासन की मजबूरी है। उन्होंने कहा कि जुलूस के निकाले जाने की सूचना पर एसडीओ श्री कुमार के साथ वे पहुंचे हैं। उन्होंने सभी अखाड़ों से जुलूस नहीं निकालने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार के निर्देश का अनुपालन कराएंगे। इधर लोहसिंघना थाना पुलिस द्वारा मंडय में मंगला जुलूस निकालने के क्रम में सूचना मिलने पर डीजे जब्त किया गया। हालांकि जुलूस किस क्लब द्वारा निकाला जा रहा था इसकी जानकारी नहीं दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵