back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रास्ता मांगाने पर सिविल डिफेंस के वालंटियर के पेट में मारा चाकू

नई दिल्ली, 30 मार्च (हि.स.)। सड़क पर हुड़दंग कर रहे लड़कों से सिविल डिफेंस वालंटियर ने रास्ता मांगा। बजाए रास्ता देने के आरोपित पीड़ित से भिड़ गए। एक आरोपित ने चाकू निकालकर पीड़ित नितेश कुमार (25) के पेट में घोंप दिया। वारदात के बाद पीड़ित को हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान एक आरोपित वहां पहुंचा और पुलिस को कुछ न बताने के लिए नितेश को धमकाने लगा। आरोपित को वहीं पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसकी पहचान नीतीश खन्ना (27) के रूप में हुई है। हर्ष जैन ओर यमन मेहता नामक आरोपित वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, नितेश कुमार परिवार के साथ शंकर नगर, कृष्णा नगर में रहता है। वह सिविल डिफेंस में वालंटियर है। बीती देर रात करीब 10.30 बजे वह दफ्तर से होली खेलकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस बीच वह कृष्णा नगर में शिव मंदिर के पास पहुंचा तो वहां पर काफी भीड़ थी। कुछ लड़के होली का हुड़दंग कर रहे थे। नितेश ने अपनी बाइक का हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन आरोपितों ने उसकी नहीं सुनी। इस दौरान वह बाइक से उतरा और लोगों से एक ओर हो जाने के लिए कहने लगा। इस दौरान तीन युवक नितेश से झगड़ा करने लगे। नितेश ने विरोध किया तो एक आरोपित ने अचानक चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। नितेश ने हाथ से चाकू रोका तो वह उसके हाथ के आरपार होते हुए पेट में घुस गया। नितेश वहीं गिर गया। आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अभी उसका इलाज चल ही रहा था कि नीतीश नामक एक बदमाश अस्पताल पहुंचकर नितेश को धमकाने लगा। उसका कहना था कि वह पुलिस को शिकायत न दे। अस्पताल में मौजूद लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

MP को रक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात, खजुराहो में बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरबेस

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो को जल्द ही देश के सबसे बड़े एयरबेस का तोहफा मिलने वाला...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵