back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Sanskrit Teacher Recruitment 2021: यूपी के स्कूलों में इंटरव्यू के जरिए होगी संस्कृत शिक्षक भर्ती, जानिए डीटेल

UP Sanskrit Teacher Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कॉलेजों (Govt Job in UP) में एलटी ग्रेड-2018 की भर्ती पहली बार लिखित परीक्षा के आधार पर हुई। इस परीक्षा में इंटरव्यू का नियम नहीं बना।

यूपी सरकार ने हाल ही में कुछ ऐसे कदम उठाए जिनके जरिए अभ्यार्थी का चयन इंटरव्यू से नहीं, बल्कि उसकी योग्यता के कारण किया है। लेकिन, इसके उलट संस्कृत एडेड व राजकीय स्कूलों में कांट्रैक्ट बेस संस्कृत टीचरों (Teacher job in up) की भर्ती इंटरव्यू के जरिए होगी।

ऐसे बनेगी मेरिट

शिक्षक भर्ती (Govt Job in UP) में 60 पर्सेंट शैक्षिक व 40 पर्सेंट इंटरव्यू के अंकों से मेरिट बनाई जाएगी। कुल 200 मार्क्स में से 120 मार्क्स रिटर्न के और अधिकतम 80 मार्क्स इंटरव्यू के लिए तय किए गए हैं। भर्ती (UP Sanskrit Teacher Recruitment 2021) में हाईस्कूल, इंटर व स्नातक थर्ड डिविजन में पास करने वाले अभ्यर्थी दावेदार नहीं होंगे। सिर्फ पहली व दूसरी डिविजन हासिल करने वालों को ही मौका मिलेगा। चयन समिति के अध्यक्ष एडेड माध्यमिक स्कूलों के प्रबंधक होंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश (Govt Job in UP) में कांट्रैक्ट बेसिस पर संस्कृत शिक्षकों (UP Sanskrit Teacher Recruitment 2021) की बड़ी संख्या में भर्तियां होने जा रही है। सरकारी सहायता प्राप्त व राजकीय संस्कृत माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों पर संविदा चयन होना है।

शैक्षिक सत्र 2021-22 व 2022-23 के लिए नियमित शिक्षकों (Govt Teachers Jobs in UP) के आने तक होने वाले चयन के संबंध में निर्देश जारी हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने मानदेय शिक्षकों (UP Sanskrit Teacher Recruitment 2021) के रखे जाने के लिए चयन समिति का गठन कर दिया है। रिक्त पदों की सूचना डीआइओएस को भेजी जाएगी। डीआइओएस विज्ञापन जारी कराकर आवेदन लेंगे। पूर्व मध्यमा शिक्षकों को 12,000 व उत्तर मध्यमा शिक्षकों को 15,000 रुपये मानदेय मिलेगा।

पांच स्कूलों के लिए कर सकते आवेदन

इन पदों के लिए अभ्यार्थी की उम्र कम से कम 21 वर्ष होना जरूरी है। अभ्यार्थी (Teacher job in up) अधिकतम 5 स्कूलों के लिए आवेदन कर सकेंगे। सामान्य व ओबीसी के लिए 250 रुपये, ईडब्ल्यूएस व अनुसूचित जाति के लिए 150 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 100 रुपये का बैंक ड्राफ्ट या डाक विभाग का पोस्टल आर्डर प्रबंधक के नाम पर देय होगा। अतिरिक्त शैक्षिक योग्यता पर अभ्यर्थी (Govt Job in UP) को 20 अंक दिए जाएंगे। इन्हें वर्ष में अधिकतम 10 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इस संबंध में जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में निकली है सीनियर अध्यापक की भर्ती, जानिए उम्र सीमा और योग्यता

RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विषयों के लिए सीनियर टीचर्स के 347 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵