back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिव्या चिताले और स्वास्तिका घोष की जोड़ी डब्ल्यूटीटी यूथ स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)| भारत की दिव्या चिताले और स्वास्तिका घोष की जोड़ी ने डब्ल्यूटीटी यूथ स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में लड़कियों के अंडर-19 युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ भारतीय जोड़ी ने एक पदक भी पक्का कर लिया है। इसके अलावा दोनों ने एकल वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीतकर नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है। महाराष्ट्र की दिव्या और स्वास्तिका की जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली थी, उन्होंने अंतिम -8 मैच में स्थानीय खिलाड़ी फडवा गार्सी और मरम जोगलामी के खिलाफ 11-5, 6-11, 11-9, 11-8 से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया। भारतीय जोड़ी अब अंतिम-4 मैच में चेक गणराज्य की लिंडा जादेरोवा और क्रोएशिया की हाना अरापोविक से भिड़ेगी। इसके अलावा इन दोनों ने अंडर -19 एकल वर्ग के अंतिम -16 चरण में भी प्रवेश कर लिया है। युवा राष्ट्रीय चैंपियन दिव्या ने बेलारूसी दरिया वासिलेंका (11-7, 11-7, 11-7), लिंडा ज़ादेरोवा (11-4, 10-12, 11-1, 11-8) और अल्जीरिया के नरीमेने-हिंद सिद्देकी (11-3, 11-4, 11-7) के खिलाफ जीत दर्ज की। वहीं, जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन स्वास्तिका ने ग्रीस की मालामेटेनिया पापादिमित्रीउ और पुर्तगाली इनेस माटोस को क्रमशः 3-0 (11-6, 11-6, 11-9) और 3-2 (8-11, 11-6, 11-5, 8-11, 11-7) से हराया। यह टूर्नामेंट पहला अंतरराष्ट्रीय युवा आयोजन है जिसमें भारतीय खिलाड़ी कोरोनावायरस महामारी के बाद से भाग ले रहे हैं। इससे पहले लड़कों के वर्ग में, प्रीेश राज सुरेश अंडर -15 एकल क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गए, जबकि पायस जैन और दीपित पाटिल क्रमशः अंडर -19 वर्ग के प्री-क्वार्टर और ग्रुप चरण से बाहर हो गए। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित रात यानी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) को लेकर उत्साह चरम पर है। साल 2025 में रिलीज...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵