back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजापुर:हत्या के आरोपी स्थाई वारंटी दो ईनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर/जगदलपुर ,27 मार्च(हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे उन्मूलन अभियान के तहत 27 मार्च को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा एक- एक लाख के दो ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना बासागुड़ा से जिला बल एवं केरिपु168 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं अपराध मर्ग विवेचना के लिये तिमापुर की ओर निकले थे। अभियान के दौरान तिमापुर नाला के पास से नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष माड़वी हुंगा ,पिता कोसा उर्फ डोरा उर्फ तडगू ,उम्र 45वर्ष ,जाति मुरिया ,निवासी छुटवाई थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया है। जो थाना बासागुड़ा अन्तर्गत 12 मई 2018 को कोत्तागुड़ा के जंगलों में पुलिस पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था, 16 दिसंबर 2016 को गगनपल्ली मेंग्रामीण काका गंगा की हत्या में तथा 22 अगस्त 2019 को मुरकुम जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल था। इसके विरूद्ध थाना बासागुड़ा में02 स्थाई वारंट भी लंबित है। वहीं दूसरे मामले में जिले के थानाजांगला से जिला बल एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान कोतरापाल से नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष जिला राम वेको उर्फ बिडग़ा पिता बोसे ,उम्र 32 वर्ष ,निवासी मडसेपारा कोतरापाल थाना जांगला को गिरफ्तार किया गया है। जो थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत 28 जनवरी 2021 को सोमडू उर्फ मल्लेशपोयाम की हत्या में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष के विरूद्ध थाना बासागुड़ा एवं जांगला में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में आज पेश किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵