back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की निःस्वार्थ सेवा से जुड़ा समाज

कोविड सेवा: 45 दिन से जारी संघ की भोजनशाला, 27500 भोजन पैकेट पहुंचे परिवारों में उदयपुर, 30 मई (हि.स.)। इस कोरोना महामारी ने व्यक्ति को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया है। कोरोना पीड़ित रोगी का उपचार तो परिवार की चिंता है ही, लेकिन उपचार के दौरान जो उसकी सुश्रुषा में परिजन लगे हैं उनके रहने-खाने की व्यवस्था की चिंता और भी कष्टकारी उस समय हो जाती है जब लाॅकडाउन है और भोजनालय बंद है। ऐसे ही अस्पतालों में भर्ती कोविड रोगी के परिजनों के लिए भोजन की सेवा शुरू की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने। संघ के स्वयंसेवकों की सहज सर्वकालिक निःस्वार्थ सेवा के साथ समाज के भी कई बंधु जुड़ते चले गए। संघ के विभाग कार्यवाह पुष्कर लौहार, पंकज पालीवाल, मनोज जोशी व सत्यनारायण गुप्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्या निकेतन सेक्टर-4 में भोजनशाला शुरू की। यहां 300 जनों के लिए सुबह व इतने ही लोगों के लिए शाम को भोजन बनाने व उसके पैकेट बनाकर वितरण करने की सेवा स्वयंसेवकों की टोलियों ने संभाली। गत 45 दिनों में विभिन्न चिकित्सालयों में 27 हजार 500 भोजन पैकेट मरीजों के परिजनों को पहुंचाए गए। भोजनशाला की शुरुआत के साथ स्वयंसेवकों को इस सेवा में जुटा देख कई अन्य सेवा योद्धा भी अपनी सेवा देने वहां पहुंचे। इनमें फौज से छुट्टियों पर आए लेफ्टिनेंट राहुल पटेल भी शामिल रहे। जब उन्हें पता चला कि संघ की सेवा भोजनशाला चल रही है तो उन्होंने नित्य उपस्थित रहकर हाथ बंटाया। फल-सब्जी मंडी से अध्यक्ष राजेश खिलवानी के माध्यम से नियमित रूप से सब्जी का सहयोग प्राप्त हुआ। होटल व्यवसायी उज्ज्वल मेनारिया, अनिल कुमार की ओर से अतिरिक्त भोजन पैकेट भी संघ की सेवा भोजनशाला में पहुंचाए गए। भोजन पैकेट वितरण कार्य में उपभोक्ता अदालत सदस्य डॉ. भारत भूषण ओझा, भारतीय किसान संघ के दिलीप लौहार, संघ के शारीरिक प्रमुख हेमंत सिसोदिया, शंभू सिंह आसोलिया, अधिवक्ता दिनेश गुप्ता, संजय सोनी, भगवत सिंह, प्रदीप विजयवर्गीय, भागचंद जीनगर आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस दौरान कोविड बचाव की गाइडलाइन का भी पूरा ध्यान रखा गया। 325 राशन किट भी बांटे -सेवा भोजनशाला में समाज के कई भामाशाहों की ओर से राशन सामग्री का भी सहयोग प्राप्त हुआ जिससे 325 राशन किट तैयार किए गए। इन राशन किट को जरूरतमंद परिवारों में वितरित किया गया। इसके अलावा 225 किलो आयुर्वेदिक काढ़ा, होम्योपैथी की 1500 शीशियां, 3500 लीटर सेनिटाइजर का भी वितरण संघ के कार्यकर्ताओं ने किया। आगामी दिनों में 300 राशन किट समाज के घूमन्तु कार्य करने वाले बंधुओं वितरित किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

संविधान पर मोदी सरकार के रुख की मायावती ने की सराहना, बताया “उचित और राहत भरा”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि संविधान की प्रस्तावना से 'सोशलिज्म' और 'सेक्युलरिज्म' हटाने की कोई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵