back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटालियन ग्रां प्री में रेस के दौरान स्विस राइडर डुपास्कियर की मौत

मुगेलो (इटली), 30 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के युवा मोटो 3 राइडर जेसन डुपास्कियर की यहां इटालियन ग्रां प्री रेस के दौरान हुई दुर्घटना में मौत हो गई। वह 19 साल के थे। मोटोजीपी के आयोजनकर्ताओं ने रविवार को इसकी जानकारी दी। मोटो जीपी ने ट्विटर पर लिखा, हम जेसन डुपास्कियर की मौत की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। पूरे मोटोजीपी परिवार की ओर से, हम उनकी टीम, उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। आप बहुत याद आएंगे, जेसन। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। डुपास्कियर का मोटो3 में यह केवल दूसरा सीजन था। वह रेस के दौरान ट्रैक पर अन्य बाइकरों से टकरा गए और इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें चिकित्सा सुविधाएं दी गई। बाद में उन्हें फलोरेसे के कैरेगी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी छाती की सर्जरी की गई। लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। डुपास्कियर की टीम प्रुएस्टल जीपी ने इस घटना के बाद रविवार की रेस से खुद को अलग कर लिया। – -आईएएनएस ईजेडए/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵