back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में 2 आईपीएस अफसरों पर गिरी गाज, 4 पूर्व एसडीपीओ भी निलंबित

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने मंगलवार को बालू के अवैध खनन मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी, चार पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी तथा औरंगाबाद के पूर्व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका और भोजपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक राकेश राकेश दुबे को बालू के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन में अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, इसमें संलग्न लोगों को मदद पहुंचाने, अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त रहने, अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने एवं संदिग्ध आचरण से संबंधित आरोपों के कारण निलंबित कर दिया गया। इसके अलावे औरंगाबाद (सदर) के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनूप कुमार, भोजपुर के पंकज कुमार रावत, पाली के तनवीर अहमद और डेहरी के तत्कालीन एसडीपीओ संजय कुमार को कर्तव्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही, सरकारी आदेश की अवहेलना तथा राज्य के सुरक्षा हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के आरोप में निलंबित किया गया है। इन सभी अधिकारियों को को आर्थिक अपराध इकाई की जांच रिपोर्ट के आधार पर पहले ही पद से हटा दिया गया था। इधर, कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है। इन सभी हटाए गए अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵