back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार्यवाह ने किए डॉ. हेडगेवार की समाधि के दर्शन

मनीष कुलकर्णी नागपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवनिर्वाचित सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने मंगलवार को यहां रेशमबाग स्थित मंदिर परिसर में संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर उपाख्य गुरुजी की समाधि के दर्शन किए। 19 मार्च को सरकार्यवाह नियुक्त होने के बाद होसबले नागपुर के प्रवास पर हैं। इस अवसर पर पूर्व सरकार्यवाह सुरेश उपाख्य भैय्याजी जोशी, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर, अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश भेंडे, नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया, राम हरकरे, महानगर के स्वयंसेवक और प्रचारक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के बेंगलुरु में 19 -20 मार्च को हुई संघ कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबले को आम राय से सरकार्यवाह चुना गया था। अब से पहले बतौर सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले का केंद्र लखनऊ होता था। संघ की व्यवस्था में सरसंघचालक और सरकार्यवाह का मुख्य केंद्र नागपुर होता है। नतीजतन अब सरकार्यवाह होसबले का केंद्र नागपुर होगा। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵