back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल्द ही लांच होगा जियो का कम कीमत वाला लैपटॉप जियोबुक

नयी दिल्ली , 7 फरवरी (आईएएनएस)। दूरसंचार क्षेत्र में धमाल मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो जल्द ही अपना लैपटॉप जियोबुक भी लांच करने की योजना बना रही है और उसके इस लैपटॉप की सबसे खास बात होगी -इसकी किफायती कीमत। जीएसएम एरेना की रिपोर्ट के मुताबिक हार्डवेयर सर्टिफाइड करने वाले दस्तावेजों में जियो के लैपटॉप का उल्लेख किया गया है। दस्तावेजों में नये लैपटॉप के बारे में बताया गया है कि इसमें इंटेल का एक्स86 प्रोसेसर नहीं बल्कि एआरएम प्रोसेसर होगा और इस पर विंडोज 10 का एआरएम वर्जन रन करेगा। इस लैपटॉप में विंडोज 10 ऑउट ऑफ द बॉक्स बूट किया जा सकता है। हार्डवेयर एप्रूवल दस्तावेजों के मुताबिक इस लैपटॉप को एमडोर डिजिटल टेक्न ोलॉजी कंपनी लिमिटेड बनायेगी यानी यही कंपनी ऑरिजनल उपकरण निर्माता होगी लेकिन इसे जियो के ब्रांड नाम से भारतीय बाजार में उतारा जायेगा। यह ओईएम चीन के शेनजेन शहर में स्थित कंपनी और वह इस तरह के हार्डवेयर बनाती है। जियोबुक के बारे में अन्य जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। इसे पहले भारतीय मानक ब्यूरो की सर्टिफिकेशन वेबसाइट और गीकबेंच पर देखा गया था। गीकबेंच में की गयी लिस्टिंग से पता चलता है कि जियोबुक में 2जीबी रैम होगा और एक मीडियाटेक एमटी8788 चिपसेट होगा। इसमें जियोबुक के प्रोटोटाइप की इमेज भी थी, जिससे पता चलता है कि यह किस तरह का दिखेगा। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...