back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैष्णवी फेरो टेक प्लांट में मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया बवाल

रामगढ़, 29 मई (हि.स.)। ओपी क्षेत्र अंतर्गत रउता इंडस्ट्रियल क्षेत्र में वैष्णवी फेरो टेक प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। वह मजदूर सेड पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह गिर पड़ा। मजदूर अहमद रजा उर्फ राजन की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की लाश को रखकर मजदूरों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना की पुष्टि करते हुए कुज्जू ओपी प्रभारी अजीत भारती ने बताया कि शनिवार को दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा किया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उठाने से मना कर दिया। अहमद रजा उर्फ राजन हेसला गांव का रहने वाला था। 80 फीट की ऊंचाई पर सीट लगा रहा था अहमद रजा थाना प्रभारी अजीत भारती ने बताया कि मजदूर अहमद रजा सीट लगा रहा था। वह जमीन से लगभग 80 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के दौरान या सामने आया है कि वह बिना सेफ्टी किट का ही काम कर रहा था। इसी दौरान वह फिसला और गिरते ही उसकी मौत हो गई। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने कहा कि अहमद रजा के घर में उसकी मां, पत्नी और 3 बच्चे हैं। जब तक उसे उचित मुआवजा नहीं मिलता है तब तक वह शव को उठने नहीं देंगे। प्लांट प्रबंधन ने उचित मुआवजा देने की कही बात वैष्णवी फेरो टेक प्राइवेट लिमिटेड प्लांट प्रबंधन की ओर से बताया गया कि हादसे में अहमद रजा उर्फ राजन की मौत काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उसकी मौत पर पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही उसके परिजनों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था भी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...