back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से मृत्यु के आंकड़ों को छुपाने का नया सरकारी तरीका: सिंघवी

जयपुर, 29 मई (हि.स.)। छबड़ा विधायक व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने कहा कि प्रदेश की स्थिति पहले से ही खराब है व सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल होता नजर आ रहा है। लोग अपनों को खो रहे है। सरकार सिर्फ बयानबाजी करके ही अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर रही है। सरकार की लापरवाही व गलत तथ्यों पर बयानबाजी करना लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार का नया दांव है कोराना से मृत्यु के आंकड़ों को छुपाकर राजस्थान की जनता को भ्रमित करना व अस्पतालों की स्थिति को नियंत्रण में बताना। उन्होंनेे कहा कि जब कोराना संक्रमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है तो ईलाज कोराना का होता है लेकिन अगर संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो कागजों में कोई ओर ही बीमारी बताई जाती है, इसमें कोरोना के आंकडे तो कम हो जाते है लेकिन जिस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो घर में तकलीफ का दौर शुरू हो जाता है क्योंकि न तो उन्हें सरकारी मदद मिलती है और न ही बीमा पॉलिसी। जब परिजन बीमा पॉलिसी लेने जाते है तो बीमा कंपनी कोरोना से मृत्यु की रिपोर्ट के बिना उसे क्लेम नहीं देती है। ऐसे में राजस्थान के नागरिक लाचार होकर बस वर्तमान सरकार को कोस ही सकते है। सिंघवी ने कहा कि सरकार को तुरंत इसके लिए कोई नीति बनाकर इसे रोकना चाहिए और चिकित्सा विभाग को तत्काल निर्देश देना चाहिए कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट व मृत्यु प्रमाण पत्र में साफ शब्दों में कोरोना से मृत्यु का उल्लेख किया जाना चाहिए, जिससे पीड़ित को बीमा कंपनी से क्लेम व अन्य सहायता मिल सकें। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...