back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्री साई अस्पताल में कोरोना मरीज भर्ती मामले में प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी

नाहन, 29 मई (हि. स.)। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित श्री साई अस्पताल में कोरोना मरीजों को क्लीनीकल कमेटी की अनुशंसा के बिना अपने स्तर पर भर्ती किए जाने की शिकायतें मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने दी। उन्होने बताया कि कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए हाल ही में श्री साई अस्पताल में 18 बेड का डेडीकेटिड कोविड हेल्थ सेन्टर बनाया गया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरोना मरीजों को अपने स्तर पर भर्ती करने के सम्बन्ध मे शिकायतें प्राप्त हुई थी। उन्होने बताया की इस मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के0के0 पराशर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है जो सात दिनों के अन्दर सम्बन्धित मामले में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडीकल कॉलेज नाहन में क्लीनीकल कमेटी के प्रमुख, उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन, पुलिस उप अधीक्षक नाहन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी धगेडा व विधि अधिकारी नाहन को सदस्य बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...