back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत की कोविड रिकवरी 90 प्रतिशत के पार, सक्रिय मामले 22 लाख के पार

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर 90.80 प्रतिशत हो गई है और सक्रिय मामले घटकर 22,28,724 हो गये हैं जो इस घातक महामारी की दूसरी लहर के बीच एक सकारात्मक संकेत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या शुक्रवार को लगातार 16वें दिन नए मामलों से अधिक रही और पिछले 24 घंटों में 2,84,601 ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में कुल 1,10,811 अधिक रिकवरी दर्ज की गई। महामारी की शुरूआत के बाद से संक्रमित लोगों में से 2,51,78,011 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 2,84,601 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह 90.80 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर है। भारत का सक्रिय मामले शुक्रवार को घटकर 22,28,724 हो गये हैं। मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटों में 1,14,428 की गिरावट देखी गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 8.04 प्रतिशत हैं। रोजाना नए मामलों में निरंतर गिरावट के हिस्से के रूप में, देश में अब लगातार 13 दिनों तक तीन लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले दो दिनों से रोजाना 2 लाख से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1,73,790 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 20,80,048 कोविड टेस्ट किए गए और कुल मिलाकर भारत ने अब तक 34.11 करोड़ टेस्ट किए हैं। जबकि एक तरफ देश भर में टेस्ट को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक मामले की पॉजिटिविटी में निरंतर गिरावट देखी गई है। मंत्रालय ने कहा, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 9.84 प्रतिशत है, जबकि रोजाना पॉजिटिविटी दर शुक्रवार तक 8.36 प्रतिशत थी। यह लगातार पांच दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी में निकला लिवर का 22% हिस्सा, बोलीं- डॉक्टर को भी नहीं…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘ससुराल सिमर का’ से लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से बहादुरी से लड़ रही हैं। इस कठिन समय...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵