back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चम्बल योजना का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

मंदसौर, 26 मार्च (हि.स.)। शुक्रवार को कलेक्टर मनोज पुष्प ने चंबल पाइपलाइन स्थल कोलवी का औचक निरीक्षण किया। यह वह स्थान है जहां से नहर के माध्यम से चंबल का पानी मंदसौर शहर में आएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में तुरंत प्रगति लाई जाए। इसमें किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर मनोज पुष्प चम्बल के पानी को मंदसौर जल्द से जल्द लाना चाहते है मंदसौर के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर वे स्वयं निगाह बनायें हुए है। वहीं क्षेत्रीय विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी चम्बल के पानी को लेकर गंभीर है। उनके प्रयासो से जहां से मंदसौर के लिए पानी छोड़ा जायेगा वहां पर स्र्टाटर भी पहुंचा दिये गये हैं। वहीं दूसरी तरफ जहां अभी तो चम्बल का पानी मंदसौर पहुंचा ही नहीं है उससे पहले ही नगर पालिका ने जलकर में वृद्धि कर दी है। हालांकि इस वृद्धि का विरोध होने लगा है और विपक्षी कांग्र्रेस ने जन आंदोलन की चेतावनी भी दी है क्योंकि वैसे ही नपा महीने में 15 दिन जलप्रदाय करती है और पूरे महीने का कर वसूल करती है। वैसे पहले हीं सभावना जताई जा चुकी थी कि चम्बल का पानी आने के बाद जलकर में वृद्धि हो सकती है लेकिन इससे पहले ही नपा ने अपने बजट में इसे बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि मंदसौर नपा में इस समय प्रशासक बैठे है परिषद का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में ज़मीन खरीदने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कलेक्टर रेट फिर बढ़ेंगे, गुरुग्राम में सबसे ज़्यादा उछाल

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। हरियाणा में ज़मीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा, राज्य सरकार अगस्त महीने से प्रॉपर्टी के संशोधित कलेक्टर रेट लागू करने जा...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵