back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रामीणों के प्रयासों से अब सोहनगढ में बचा सिर्फ एक मरीज, शेष सभी स्वस्थ हुए

रतलाम,28 मई (हि.स.)। जिले के पिपलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम सोहनगढ़ में 53 लोग कोरोना से ग्रसित हो गये थे। गांव के 3 लोंग बीमारी से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गये। इसके बाद ग्रामीणों ने सरकार और समाज के सहयोग से कोरोना की रोकथाम के प्रयास शुरू किए। इन प्रयासों का ही नतीजा है कि गांव में अब कोरोना का सिर्फ एक मरीज बचा है। बाकी सभी स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। तीन मौतों के बाद ग्रामीणों ने सामूहिकता, स्वैच्छिकता और स्वालंबन का परिचय देते हुऐ ग्राम में सरकार और समाज के सहयोग से कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया, जिसमें ग्राम में सामान्य लक्षण वाले 29 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया । मरीजों को प्रतिदिन योग, प्रणायाम, और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दवाई और भोजन आदि दिया गया, जिससे सभी मरीजों में अपनत्व का भाव रहा और ग्राम में ही इलाज होने से सकारात्मक परिणाम रहे। इन प्रयासों से सभी स्वस्थ होकर घर चले गये। बाकी गंभीर मरीजों का इलाज सरकार की गाइड लाइन के अनुसार चिहिन्त अस्पताल में हुआ। इस प्रकार ग्रामीणों ने ग्राम के 29 मरीजों को ग्रामीणों से दूर रखकर कोरोना की चेन को तोडने में कामयाबी हासिल की और आज गांव में मात्र एक मरीज होम आइसोलेशन में है। इस दौरान किल कोरोना अभियान के अंतर्गत ग्राम में घर-घर सर्वे कर आंशिक लक्षण वालों की पहचान कर उन्हें कोरोना किट प्रदान की जा रही है। ग्राम के समाजसेवियों ने इस दौरान ग्राम से रतलाम मुक्तिधाम हेतु 04 ट्राली लकडी और 2200 तरबूज भी भेजे। कलेक्टर के निर्देशन एवं एसडीएम राहुल धोटे के नेतृत्व में पटवारी मोहिनी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की पूजा पाटीदार, सीएमएचओ, ग्राम सचिव ईशाद खान और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद वॉलंटियर टीम के सदस्य प्रदीप पाटीदार, विजय पाटीदार, मुकेश पाटीदार, राकेश पाटीदार, हेमंत पाटीदार, सुनील पाटीदार, नरेंद्र पाटीदार एवं स्वास्थ्य विभाग की एएनम अनीता राठौड़ सहित ग्रामीणों का सहयोग मिला। हिंदुस्थान समाचार / शरद जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं गुलाब जैसी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है और हर कोई चाहता है कि उस दिन उसका चेहरा दमकता हुआ,...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...