back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र का आगर मालवा जिला हुआ कोरोना मुक्त, सीएम ने प्रशासन और जनता को दी बधाई

भोपाल, 28 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। एक जून से प्रदेश सरकार अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू करने जा रही है। इस बीच प्रदेश के आगर मालवा जिले से राहत भरी खबर है। आगर मालवा जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुका है। यहां आज कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। आगर मालवा जिले के कोरोना मुक्त होने पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन और जिले की जनता को बधाई दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि आज आगर मालवा जिले में कोविड-19 का एक भी केस नहीं आया है। स्थानीय प्रशासन और जनता को बधाई देता हूं जिनके सतत प्रयासों और सजगता के कारण अब धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो रही हैं। हमें ऐसे ही सावधानी का पालन करते रहना है और जिले को कोरोना से मुक्त करना है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵