back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैट ने कहा, अनलॉक पर दिल्ली सरकार के ऐलान से व्यापारी समुदाय निराश

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। राजधानी दिल्ली को 31 मई से धीरे-धीरे अनलॉक करने की केजरीवाल सरकार की घोषणा पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने नाराजगी व्यक्त किया है। कैट ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्टरियों को खोलने का ऐलान किया है, जिससे दिल्ली के व्यापारियों को बहुत निराशा हुई है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण को और न बढ़ने देना सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि व्यापारियों की भी प्राथमिकता है लेकिन बाजारों को न खोले जाने के सरकार के फैसले का कोई औचित्य समझ में नहीं आता। खंडेलवाल ने कहा कि जिन प्रवासी मजदूरों के लिए कंस्ट्रक्शन और फैक्टरियों को पहले खोलने का निणर्य लिया है, उनसे व्यापारियों के यहां वहां से ज्यादा प्रवासी लोग काम करते है। खंडेलवाल ने कहा कि राजधानी दिल्ली में करीब 15 लाख छोटे बड़े व्यापारी लगभग 35 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देते हैं। उन्होंने कहा कि जो फैक्टरियां माल बनाएंगी, वो बेचेंगी कहां, क्योंकि उनके बनाए माल को व्यापारियों के माध्यम से ही बेचा जाता है। वहीँ, दूसरी ओर निर्माण गतिविधियों एवं फैक्ट्रियों में उत्पादन के लिए बिल्डिंग मटेरियल, बिल्डर हार्डवेयर, मशीनरी, टूल्स, स्पेयर पार्ट्स आदि की आवश्यकता होगी, जबकि इस प्रकार का सामान बेचने वाली दुकानें लॉकडाउन के कारण बंद रहेंगी। उल्लेखनीय है कि कारोबारी संगठन कैट ने 26 मई को दिल्ली के उपराजयपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के व्यापारी संगठनों से बातचीत के बाद एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें सभी सुरक्षा उपायों के साथ 31 मई अथवा 1 जून से बाजार खोलने की मांग की थी। कैट महामंत्री ने बताया कि दिल्ली में दो तरह के बाजार हैं, जिसमें थोक एवं रिटेल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारियों ने दिल्ली में थोक बाजार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और रिटेल बाजार दोपहर 12 बजे से रात्रि 7 बजे तक खोलने की मांग सरकार से की थी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵