back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिना प्रोटोकॉल पहुंची अमेठी, मृतकों के परिवार को बंधाया ढांढ़स

अमेठी, 28 मई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में शुक्रवार को पहुंची। उन्होंने कोरोना से हुई लोगों की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए मृतकों के परिवार को ढांढ़स बंधाया। केंद्रीय मंत्री इस माह में दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद रही। उन्होंने जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। शुक्रवार को स्मृति ईरानी बिना प्रोटोकॉल व बिना किसी सूचना के अपने संसदीय क्षेत्र के शुकुल बाजार के पूरे रघुशुक्ल पहुंची। यहां कुछ समय पहले पूरे रघुशुक्ल गांव में कुछ लोगो की मृत्यु हुई थी। उनके घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। वे जिला उपाध्यक्ष गिरिश चंद्र शुक्ला के घर भी पहुंची और उनसे मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री बाजार शुक्ल के महोना क्षेत्र के गांव पूरे सूचित में स्व. विजय शुक्ला के घर पहुंची। यहां भी परिजनों से मिलकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। कुछ समय पहले आरएसएस के कद्दावर नेता स्व. विजय शुक्ला की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई थी। केंद्रीय मंत्री जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह भी मौजूद रहे। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के अलावा जरूरत की सभी मशीनों को भी खरीदने का उन्होंने निर्देश दिया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सात मई को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची थीं। हिन्दुस्थान समाचार/असगर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵