back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार पर सीधा हमला बोला। वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत कोविड से जंग लड़ रहा है और इस महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने सरकार पर कोविड से हुई मौतों के वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। वर्चुअली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा, मैंने पिछले साल फरवरी से कोविड को लेकर कई बार सरकार को चेतावनी दी थी। और सरकार ने हमारा मजाक उड़ाया। यहां तक कि प्रधानमंत्री ने भी कोविड पर जीत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि सरकार और प्रधानमंत्री कोविड को नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्होंने सरकार से कहा था कि वह कोविड को जगह न दें और दरवाजे बंद कर दें। उन्होंने कहा, वैक्सीन स्थायी समाधान है। और यदि आप वैक्सीन नहीं लेते हैं तो वायरस खुद को बदलता रहेगा और कोविड की दूसरी, तीसरी, चौथी और कई अन्य लहरें होंगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि वैक्सीन के मुद्दे पर, मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि अगर सरकार के पास वैक्सीन की उचित रणनीति नहीं है, तो लोग प्रभावित होते रहेंगे। राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, विदेश मंत्री (एस जयशंकर) कह रहे हैं कि भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन मुहैया कराकर नाम कमाया है। और आज स्थिति क्या है। देश के केवल 3 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया। इसका मतलब है कि 97 प्रतिशत लोग में कोरोना संक्रमण होने की संभावना है। उन्होंने देश में कोविड की दूसरी लहर के लिए भी प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, कोविड की दूसरी लहर प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। यह प्रधानमंत्री की विफलता के कारण है कि हमने अपने देश में कोविड की दूसरी लहर देखी है। उन्होंने दावा किया कि अगर हम इसी दर से टीकाकरण करते रहे तो भारत अपने सभी लोगों को 2024 तक ही टीका लगा पाएगा। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार दूसरी लहर के दौरान मरने वालों की संख्या का असली आंकड़ा छिपा रही है। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी है ‘केनेडी’, कॉन्ट्रैक्ट किलर बने राहुल भट्ट बोले-किरदार ने मुझे अंदर से बदल दिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपनी पहचान बन चुकी डार्क और रॉ क्राइम थ्रिलर की दुनिया में लौट आए...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...