back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसी भी सूरत में न हो मरीजों के अधिकारों का हनन

– अधिक से अधिक लोगों को मरीजों के अधिकारों के प्रति जागरूक करें – उपचार के दौरान मरीजों की गोपनीयता और निजता का भी पूरा ख्याल रखा जाए हमीरपुर, 25 मार्च (हि.स.)। ऑक्सफैम इंडिया और समर्थ फाउंडेशन के बैनर तले गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा में रोगी अधिकारों पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पीके ने कार्यशाला में मौजूद एएनएम, सीएचओ, आशा आदि को संबोधित करते हुए कहा कि मरीजों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करें। मरीजों के उपचार के दौरान उनके अधिकारों का हनन न होने दें। यदि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिलती है तो तुरंत बताएं। डॉ.सिंह ने कहा कि महिलाओं के उपचार के दौरान उन्हें सम्मान देते हुए उनकी समुचित देखभाल करें। बहुत जटिल केस होने पर ही रेफर करें। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के ब्लाक प्रभारी डॉ.मनीष स्वर्णकार ने कहा कि लोगों को जागरूक होना जरूरी है। बीसीपीएम सुधीर साहू ने कहा मरीजों के साथ किसी भी प्रकार से बर्ताव नहीं होने दें। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। सीएचओ निशा, कल्पना, सुप्रिया, पूजा, एएनएम सीमा, पुष्पा, कमलेश तिवारी, डॉ.रवि, फार्मासिस्ट संजीव त्रिपाठी, नेत्र विशेषज्ञ रमेश गुप्ता ने मरीजों के अधिकारों पर चर्चा की। कार्यशाला में समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की सिफारिश पर मरीजों के 13 अधिकार सुनिश्चित किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इन अधिकारों के चार्टर को सभी राज्य सरकारों को 2 जून 2019 को अपनाने के लिए निर्देश दिए निजी अस्पतालों द्वारा अत्यधिक मुनाफाखोरी, नैतिक उल्लघंन और मरीजों के शोषण कर मामले देश में अत्यधिक है। कोविड-19 महामारी ने निजी अस्पतालों और उनकी शोषणकारी प्रवृत्ति को बेनकाब कर दिया हैं। इन खामियों को दूर करने का यही सही समय है। उन्होंने कहा के मरीजों के अधिकारों के चार्टर को अपनाया जाए और इसे लागू किया जाए। इस मौके पर मलखान, रामश्री एलएचबी, रितेश चौरसिया, एसएन नेहा, रवि कुमार द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun के जामंदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵