back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीपल मेले में दिखेगें पुरातन परिधान

कुल्लू, 25 मार्च (हि.स.)। कुल्लू मुख्यालय स्थित ढालपुर में हर साल 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पीपल मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल पीपल मेले को जिला प्रशासन द्वारा नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। पीपल मेले की एक संध्या पूरी तरह से स्वर्ण जयंती फैशन-शो के लिये समर्पित होगी। फैशन-शो में जिला के पारम्परिक परिधान व आभूषणों के साथ आधुनिक फैशन का प्रदर्शन किया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी पुराने पहरावे व गहने-जेवरात के बारे मेें जान सके। जिला तब और अब थीम पर आधारित फैशन संध्या निश्चित तौर पर दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी। सहायक आयुक्त एस.पी. जसवाल ने कहा कि फैशन शो में 50-60 साल पहले उपयोग में लाए जाने वाले परिधानों व आभूषणों का प्रदर्शन करने के लिए जिला के सुदूर गांवों से सम्पर्क किया जा रहा है जिनमें मलाणा की पुरातन संस्कृति को विशेष तौर पर दर्शाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि समिति में खण्ड विकास अधिकारियों, गैर सरकारी सदस्यों व अन्य हितधारकों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम फैशन शो को एक मैगा इंवेट बनाने के लिये समिति के समस्त सदस्यों को जिम्मेवारी सौंप दी गई है और सभी सदस्य अभी से तैयारियों में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि फैशन-शो का उद्देय जिला के समृद्ध परिधानों की मशहूरी करना है ताकि यहां के बुनकरों खास तौर पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की मांग और बिक्री बढ़े। उन्होंने कहा कि फैशन-शो में माॅडल कुल्लवी साढ़ी में नजर आएंगी और इस ऊनी साढ़ी में पूरी तरह से कुल्लवी कढ़ाई देखने को मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵