back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक की आखिरी पेशवाई में उमड़ा संतों सहित श्रद्धालुओं का सैलाब

-तीन अनि एवं 18 अखाड़ों के महंत और महामण्डलेश्वर शोभायात्रा में शामिल हुए शाही अंदाज में -जिलाधिकारी और एसएसपी ने संतों को लगाया गुलाल -तीन अनि और 18 अखाड़ों के महंत एवं महामण्डेलश्वर हुए शाही अंदाज में शामिल मथुरा, 25 मार्च(हि.स.)। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक वृंदावन की आखिरी शाही पेशवाई गुरुवार को धूमधाम से निकाली गई। सवारी में तीनों अनि और 18 अखाड़ों के श्रीमहंतों के अलावा बड़ी संख्या में महंत एवं महामण्डलेश्वर शाही अंदाज में शामिल हुए। भक्तों ने शाही सवारी का स्वागत पुष्प वर्षा और गुलाल वर्षा कर किया। वहीं इस शाही पेशवाई में लाखों भक्तों ने भी शाही पेशवाई के साथ नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। इस दौरान मथुरा जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संत महंतों का पुष्पा माला पहना कर और गुलाल से स्वागत किया। 12 साल के अन्तराल में लगने वाले वैष्णव कुंभ की आखिरी सवारी गुरूवार वृंदावन नगर की पंचकोसीय परिक्रमा के बीच धूमधाम से निकाली गई। कुंभ क्षेत्र से गुरूवार प्रातः नौ बजे गाजे-बाजे के साथ शुरु हुई शाही सवारी के आगे तीन अनि अखाड़ों के साथ खालसाओं के वीर ध्वज निशान संत लेकर चल रहे थे। निशानों के पीछे श्रीपंच निर्माणी, श्रीपंच निर्मोही और श्रीपंच दिगंबर अनि अखाड़ों के श्रीमहंत चल रहे थे। चांदी के लाठों को लिए उनके भक्त एवं शिष्य चल रहे थे। चांदी और सजे-धजे छत्रों के साथ चल रहे श्रीमहंतों के पीछे खालसाओं के महंत एवं महामण्डलेश्वर शाही अंदाज में चल रहे थे। सवारी में श्रीमहंत धर्मदास महाराज, श्रीमहंत कृष्ण दास एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष महंत हरिशंकर दास नागा के अलाव महंत सुन्दर दास, महंत लाड़िलीशरण दास, महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत सुतीक्ष्ण दास, महंत सच्चिदानन्द दास आदि महंत शामिल हुए। सवारी के मध्य नागा साधु तलवार, बनैटी, लठों से करतब दिखा रहे थे। जिसे देखने के लिए भक्तों का जमावड़ा लग गया। वृंदावन नगर की पंचकोसीय परिक्रमा में जगह-जगह भक्तों ने अपने घरों की छतों और कुंजों से पुष्प वर्षा कर शाही सवारी का स्वागत किया। वहीं सवारी के साथ चल रहे लाखों भक्त भक्ति संगीत की धुनों पर नृत्य करते हुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। इस बीच अटल्ला चुंगी चौराहा पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी श्रीमहंतों का पुष्पा माला पहना कर और गुलाल से उनका स्वागत किया। सवारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। सवारी का समापन नगर परिक्रमा के बाद कुंभ क्षेत्र में पहुंचने पर हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵