back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बारिश ने सड़कों को नदियों में तब्दील किया ,गांव में मक्के के फसल पर आफत

पूर्णिया 28 मई (हि.स.)। पूर्णिया में यास तूफान के असर के कारण शुक्रवार को हवाएं भी चली और बारिश भी हुई।परंतु हवाओं का जोर कम था और बारिश बहुत ही ज्यादा। बारिश की स्थिति यह रही कि लगातार 12 से 15 घंटे तक बरसती रही वह भी कभी कम गति तो कभी बहुत ज्यादा गति से।बीच में कभी-कभी ही थोड़ी देर के लिए बारिश ने आराम किया।शहर के सभी नाले और सड़कों ने नदियों का रूप धारण कर लिया है। सैकड़ों घरों में पानी का प्रवेश हो गया है।मौसम विभाग के एलर्ट के हिसाब से 29 और 30 मई भी किसी न किसी रूप में प्रभावित रहेगा। इसलिए यह सूचना पाकर लोग अब भी सतर्क हैं। शहर में बारिश का पानी रुक जाने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और सभी नगर निगम के अधिकारियों, वार्ड पार्षदों एवं मेयर को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब एक डेढ़ महीने से लॉकडाउन है और बारिश की चेतावनी थी। मानसून भी आने वाला है तो इस अवस्था में शहर के नालों की सफाई क्यों नहीं की गई जबकि बाजार भी बंद थे ।आसानी से सारा चीज हो जाता ।परंतु नगर निगम द्वारा ऐसा नहीं किया गया और कोरोनावायरस का बहाना बनाकर काम को टाल दिया गया। शहरवासी पानी में रहने को मजबूर हो गए हैं। बारिश के कारण लोगों में किसान को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के पके हुए मक्के की फसल खेतों में ही रह गए हैं और जिनके फसल कट गए हैं उनका दरवाजे या खेतों में पानी में भीग कर खराब हो रहे हैं। जिन जिन इलाकों में मक्के की फसल होती है वहां किसान काफी चिंतित है। पूर्णिया के बनमनखी, बड़हरा कोठी ,रुपौली, भवानीपुर, धमदाहा ,बायसी ,अमौर, कसबा, जलालगढ़ इत्यादि सभी इलाकों में मक्के के किसान हलकान हो चुके हैं इस बारिश से। किसानों का कहना है कि कोरोना के कारण स्थिति तो पहले से भयावह थी ही अब जब किसी तरह मक्के की फसल को हम लोगों ने तैयार किया तो इस तूफान और बारिश ने हम सभी को बर्बाद कर दिया है। हिन्दुस्थान सामाचार /नंदकिशोर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵