back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : कुसमुण्डा पुलिस द्वारा चार घंटे के अंदर मोटरसाइकि‍ल चोरों को किया गिरफ्तार

कोरबा, 27 मई (हि स) । कुसमुण्डा पुलिस द्वारा गुरुवार को चार घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा-379 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है। पीड़ित कृष्ण कुमार अजगल्ले उम्र 25 वर्ष निवासी चिकनीपाली थाना उरगा ने गुरुवार को थाना कुसमुण्डा में लिखित शिकायत दर्ज कराया कि मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सीजी 11 सीएफ 3461 को रात्रि में बिना लॉक किये अपने घर के सामने गेवराबस्ती पटेलपारा में खड़ी कर खाना खाकर सो गया था। प्रातः 06.00 बजे उठकर देखा तो उसकी उक्त मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास पता करने पर कोई पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर थाना कुसमुण्डा में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल खोजबीन शुरू किया गया। कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी कुसमुण्डा के नेतृत्व में कुसमुण्डा पुलिस टीम के द्वारा तत्काल अज्ञात मोटरसाइकिल चोर की पता तलाश में जुट गई। मुखबिर से पता चला कि दो व्यक्ति गेवरावस्ती कोटवार मोहल्ला के पास उक्त चोरी गये मोटरसाइकिल को चलाते दिखे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुये कुसमुण्डा पुलिस गेवराबस्ती कोटवार मोहल्ला के पास पहुंचे जहां दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम बुधवार सिंह बिंझवार पिता स्व. बैसाखू बिंझवार उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम गेवराबस्ती कोटवार मोहल्ला व संजय दास पिता सम्मार दास उम्र 20 वर्ष साकिन बरभांठा भिलाईबाजार का निवासी होना बताया। जिनसे पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल हीरो होण्डा रात में चोरी करना बताया। आरोपितों के कब्जे से उक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया। आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक सनत सोनवानी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीप्रसाद रात्रे, आरक्षक महेन्द्र चंद्रा, संजय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵