back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यवासियों को टीका दिलाने में सहयोग करें कंपनियां : हेमन्त सोरेन

रांची, 27 मई (हि. स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में कार्यरत विभिन्न कंपनियों को गुरुवार को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कंपनियां सीएसआर फंड के तहत अपने-अपने कार्य क्षेत्र में 18-45 साल के लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन दिलाने में मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश इस महामारी से जूझ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर भयावह रही है। राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के साथ इस महामारी का सामना किया और निरंतर कर रही है। सभी को "जीवन का अधिकार" है। यही वजह है राज्य सरकार ने राज्यवासियों के लिए जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी को निःशुल्क वैक्सीनेशन की व्यवस्था की है। ऐसे में अब जरूरत है। राज्य सरकार और कॉर्पोरेट सेक्टर लोगों के हित में एक साथ कार्य करें। राज्य में कार्यरत कंपनियां जागरूकता के प्रसार के साथ लोगों को वैक्सीनेशन दिलाने में मदद करें। सरकार वैक्सीनेशन के लिए लॉजिस्टिक में कंपनियों को हर तरह से सहयोग करेगी, ताकि हर जरूरतमंद झारखण्डवासी को कोविड का टीका जल्द से जल्द लग सके। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...