back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर किया अधमरा,

नवादा 27 मई(हि स)। नवादा जिले के कौआकोल थाने के पाली गांव में गुरुवार को बाइक चोरी कर भागते एक चोर को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर धुलाई कर दी। जिससे बाइक चोर बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद बाइक चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि जिले के नारदीगंज थाना के रामे गांव निवासी बिरजू प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार कौआकोल थाना क्षेत्र के पाली गांव में अपने दो अन्य साथियों के साथ आकर सुनील सिंह की हीरो होन्डा स्पलेंडर बाइक चोरी कर भाग रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया गया,जिसमें दो चोर फरार हो गए। परंतु मौके पर दीपक कुमार को बाइक के साथ ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया । गुस्से में ग्रामीणों ने चोर की जमकर पिटाई कर अधमरा कर दी । घटना की सूचना कौआकोल पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंच कर कौआकोल पुलिस ने बाइक को जब्त कर घायल युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। थानाध्यक्ष कुमार राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घायल युवक को कौआकोल पीएचसी में ईलाज करवाया गया। वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में नवादा रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के सम्बंध में विस्तृत कानूनी कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है। घायल युवक ने कई रहस्यमयी कांडों में पुलिस को जानकारी दी है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵