back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात : सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता का मजाक बनाने वाला वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

पोरबंदर /अहमदाबाद, 27 मई (हि.स.)। देशभर में सोशलमीडिया पर टूलकिट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर दोषारोपण कर रही हैं। इसी बीच पोरबंदर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एनिमेशन का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है। इस वीडियो में महात्मा गांधी का मजाक बनाने पर लोगों में आक्रोश है। पोरबंदर सहित कई जिलों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में एनिमेशन बनाकर गांधीजी को तरह-तरह के गाने गाते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं, इस वीडियो क्लिप में एक गाने में शराब को लेकर एक गाना डाला गया है। इस क्लिप के वायरल होते ही गांधी के अनुयायियों में में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में जयेश हिंगलजिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर गांधीजी की एनीमेशन वाली वीडियो-क्लिप देखकर उन्हें दुख हुआ। अहमदाबाद के गांधी विचारक और इमाम मंजिल खादी वनाट केंद्र के संयोजक धीमन्त बढ़िया ने कहा कि केंद्र सरकार 2500 करोड़ खर्च करके अहमदाबाद के साबरमती आश्रम का जीर्णोद्धार करने जा रहा है। तब ऐसे समय में इस तरह के वीडियो वायरल करना उचित नही है। केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत इस बात का संज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इन लोगों ने मांग की है कि राष्ट्रपिता गांधी पर अशोभनीय क्लिप बनाकर गांधीजी की गरिमा का ख्याल नहीं रखा जाना चिन्तनीय है। ऐसा करने वालों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के नए डिजिटल नियमों के खिलाफ व्हाट्सएप ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। व्हाट्सएप ने अदालत से नए डिजिटल नियमों को समाप्त करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵