back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में खाना देने का झांसा देकर भूखी गर्भवती महिला से दुष्कर्म

जयपुर, 27 मई (आईएएनएस)। जयपुर में दो एंबुलेंस चालकों ने भूखी 22 वर्षीय गर्भवती महिला से खाना देने का वादा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस घटना के विरोध में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को इस घटना का संज्ञान लिया और राजस्थान के डीजीपी से मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसएमएस अस्पताल के सामने फुटपाथ पर अपने पति के साथ रहने वाली गर्भवती महिला 24 मई को भोजन के लिए भीख मांगने निकली थी। उसे एक एंबुलेंस चालक ने फुसलाया और अपने दोस्त को भी बुला लिया। चुप रहने पर उसे पूरा खाना देने का वादा कर वह महिला को एंबुलेंस में ले गया और दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे एसएमएस अस्पताल के पास छोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने बुधवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा शहर के बीचोबीच एक भूखी गर्भवती महिला भोजन के लिए भीख मांगती है और उसके साथ दुष्कर्म हो जाता है। राज्य में लोगों को किस तरह की सुरक्षा दी जा रही है? उन्होंने गहलोत के इस दावे को विफल करार दिया कि वह गरीबों को भोजन और आश्रय प्रदान कर रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक ट्वीट में कहा, आयोग कथित घटना से परेशान है और इसने मामले का संज्ञान लिया है। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र लिखकर इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने जल्द से जल्द कार्रवाई कर आयोग को रिपोर्ट देने के लिए कहा है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

ठंड के मौसम में सुकून और एडवेंचर दोनों का लें आनंद, ये 5 डेस्टिनेशन आपकी यात्रा को बनाएंगे यादगार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और यह घूमने का सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। अगर...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵