back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चाइल्ड डेडिकेटेट संचालन समिति गठित, सबसे पहले अस्पताल में शुरू होगी ओपीडी : डॉ.अजय शंकर

गाजियाबाद, 27 मई (हि.स.)। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने एवं समय से उपचार करने के लिए जिला प्रशासन ने राम सरन गर्ग इण्डो-जर्मन अस्पताल को चाइल्ड डेडिकेटेट अस्पताल बनाने की अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पाण्डेय ने अस्पताल के संचालन के लिए गठित समिति (मेडिकल टीम) के साथ पहली बैठक ली। सबसे पहले अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में इंफास्ट्रक्चर उपलब्ध है लेकिन 60 बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए कम से कम 20-25 सिलेंडर स्टाक में 24 घंटे उपलब्ध रहना आवश्यक है। इसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अस्पताल में उपलब्ध बेड एवं आईसीयू वार्ड का आंकलन कर लिया जाए और आवश्यकतानुसार अस्पताल को ऑक्सीजन गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाए। अस्पताल के मुख्य संरक्षक राकेश गर्ग ने बताया वह जल्द ही अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन लगवा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कि वह अस्पताल में बच्चों के उपचार के लिए बाल रोग विशेषज्ञ, एनीस्थीसिया के डॉक्टर, प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ इत्यादि की तत्काल सची तैयार कराएं। मेडिकल एवं पैरामैडिकल स्टाफ की तैनाती एवं उनका प्रशिक्षण इत्यादि का आंकलन तीन दिन में करने के निर्देश दिए। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने बच्‍चे के भविष्यवाणी पर उठाए सवाल, बोली- मैं यह ज़िम्मेदारी नहीं संभाल पाऊंगी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की पत्नी, आकांक्षा चमोला के आने के बाद परिवार शुरू करने की चर्चा...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...