back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीवानेपन की आग! हर्षवर्धन-सोनम की ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ ने Twitter पर मचाया तहलका

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत 'एक दीवाने की दीवानीयत' को दिवाली पर रिलीज़ होते ही ट्विटर पर ज़बरदस्त 4 स्टार रेटिंग मिली है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दीवाली पर रिलीज हुई ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने सिनेमाघरों में प्यार, जुनून और इमोशन की ऐसी फिजा बना दी है कि दर्शक फिल्म देखकर भावुक हो उठे हैं। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिल रही है। ट्विटर (अब X) पर फिल्म को 4 स्टार रेटिंग दी जा रही है और दर्शक इसे “True Romantics के लिए बनी फिल्म” बता रहे हैं।

मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म, दो दीवानों की ऐसी प्रेमकहानी है जिसमें प्यार के साथ दर्द, जुनून और त्याग का गहरा संगम देखने को मिलता है। फिल्म का म्यूजिक पहले से ही लोगों के दिलों में जगह बना चुका था, और अब इसकी सिनेमाई प्रस्तुति ने दर्शकों को मोह लिया है।

 सोशल मीडिया पर फैंस बोले – दिल से निकली कहानी


एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, दिल से निकली फिल्म, जिसमें प्यार, दर्द और दीवानगी का शानदार संगम है। #HarshvardhanRane ने इंटेंस और पावरफुल परफॉर्मेंस दी है, जबकि #SonamBajwa ने अपनी सादगी और भावनाओं से कहानी में जान डाल दी।


वहीं दूसरे यूजर ने ट्वीट किया #EkDeewaneKiDeewaniyat is the next SUPERHIT for sure! हर्षवर्धन और सोनम की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जादू कर देती है एक पल भी नजर नहीं हटती।

फिल्म की खासियत


फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है और यह पिछले 20 सालों में बॉलीवुड की पहली Adults Only रोमांटिक ड्रामा फिल्म मानी जा रही है।

शानदार लोकेशन, क्लासिकल टोन वाले रोमांटिक सॉन्ग्स और दिल को छू लेने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक इसे एक इमोशनल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाते हैं। मिलाप जावेरी ने कहानी को जिस तीव्रता से परदे पर उभारा है, वह दर्शकों को अंत तक जोड़े रखती है।

 ‘Thamma’ से टकराई, लेकिन फैंस का दिल जीत गई


दीवाली पर रिलीज होने के चलते ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘Thamma’ से हुआ है। लेकिन शुरुआती रिव्यूज़ के मुताबिक, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इमोशनल लव स्टोरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही है।

फिल्म देखने के बाद कई यूजर्स ने लिखा कि लव स्टोरीज पर यकीन दोबारा जगाने वाली फिल्म है। गहराई से लिखे डायलॉग्स, पेन से भरे इमोशंस और हर्षवर्धन राणे की इंटेंस एक्टिंग ने फिल्म को यादगार बना दिया है।

दीवाली के जश्न के बीच ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ रोमांस के असली मायने दोबारा परिभाषित कर रही है। फिल्म का हर फ्रेम दिल को छूता है और इसकी सच्ची भावना दर्शकों को लंबे समय तक याद रहने वाली है।हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ दीवाली पर बनी रोमांस की असली चमक इमोशन, म्यूजिक और दीवानगी से सजी इस फिल्म को फैंस ने 4/5 स्टार दिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...