back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी हुए कोरोना पॉजीटिव

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी का कमबैक हो गया है और यह महामारी एक बार फिर से देश में तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल की तरह इस साल भी इस महामारी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है और बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी बॉलीवुड से आये दिन किसी न किसी कलाकार के कोरोना संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं और ये मामले पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल में अभिनेता रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, सिद्धांत चतुर्वेदी ,कार्तिक आर्यन आदि जैसे कई अभिनेता इस महामारी से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद अब अभिनेता आमिर खान की भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। हाल ही में आमिर खान ने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आमिर खान ने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है और वह प्रोटोकॉल को फॉलो भी कर रहे हैं और इसे लेकर सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं।’ आमिर के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी हैं। आमिर खान के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद आमिर के फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिन हाजी की फिल्म कोई जाने ना से ‘हर फन मौला’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे आमिर खान के ऊपर फिल्माया गया था। इस फिल्म में आमिर स्पेशल अपीरियंस में हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस गाने को काफी पसंद किया गया। वहीं आमिर खान जल्द अद्वैत चन्दन की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵