back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्गापुर गैंगरेप मामले में ममता बनर्जी पर BJP का तीखा प्रहार, कहा- ‘यह नारीत्व पर धब्बा’, CM ने दी सफाई

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ कथित गैंगरेप मामले में बीजेपी ने टीएमसी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और सीएम ममता बनर्जी के विवादित बयान की कड़ी आलोचना की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ कथित गैंगरेप की घटना ने राज्य में सियासी विवाद छेड़ दिया है। इस मामले में सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर बीजेपी ने जोरदार हंगामा खड़ा कर दिया है।

इस घटना के बाद बीजेपी ने टीएमसी पर कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता का आरोप लगाया है। पार्टी ने सीएम ममता बनर्जी के विवादास्पद बयान की भी तीखी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियों को “रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए”।

घटना के बाद बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। वहीं, टीएमसी ने बीजेपी पर इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है।

कॉलेजों की जिम्मेदारी किसकी- सीएम ममता बनर्जी


सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि, पीड़िता एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा थी। उन्होंने पूछा कि, सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की जिम्मेदारी किसकी है और यह भी कि वह रात साढ़े 12 बजे कैसे बाहर निकली। साथ ही उन्होंने बताया कि घटना कथित तौर पर जंगल इलाके में हुई है।

बीजेपी नेता गौरव भाटिया का तीखा प्रहार 


बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्हें “नारीत्व पर एक धब्बा” बताया। उन्होंने कहा कि आरजी कर और संदेशखाली के बाद अब यह भयानक मामला सामने आया है। भाटिया ने आरोप लगाया कि सीएम न्याय देने के बजाय पीड़िता को ही दोषी ठहरा रही हैं।


‘मामले में NCW की एंट्री’


राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य अर्चना मजूमदार ने सीएम ममता बनर्जी के बयान की कड़ी आलोचना की और इसे ‘बेतुका’ बताया। उन्होंने कहा कि, आज की लड़कियां अस्पताल, आईटी और खेल में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं, अंतरिक्ष और ओलंपिक में सफल हो रही हैं, फिर भी उन्हें रात के समय घर में रहने की सलाह देना सही नहीं। मजूमदार ने कहा कि, सीएम की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं के साथ खड़ी हों और उनकी सुरक्षा के लिए कानून बनाएँ।


‘राज्य में कानून-व्यव्स्था पूरी तरह विफल’


बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की कमी को उजागर किया। उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में हुई यह घटना बेहद शर्मनाक है और ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति नाजुक है।

विवादित बयान पर क्‍या बोली सीएम ममता बनर्जी?


सीएम ममता बनर्जी ने अपने विवादित बयान को लेकर मीडिया पर आरोप लगाया कि, उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया उनसे सवाल पूछती है और जवाब देती हूं, फिर उसे तोड़-मरोड़ कर दिखाया जाता है। सीएम ने ऐसी राजनीतिक चालबाजी करने से रोकने की चेतावनी दी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...