back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाकाबंदी पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ गलत व्यवहार किया तो होगी कार्रवाई

जयपुर,27 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी के चलते आठ जून तक लॉकडाउन लागू है। जयपुर पुलिस लॉकडाउन की पूरी सख्ती के साथ पालना करवा रही है। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति पुलिसकर्मी के साथ गलत व्यवहार करता है तो पुलिसकर्मियों को संयम खोए बिना विधिक कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट से आला अधिकारियों ने चारों जिलों के पुलिस उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। साथ ही नाकाबंदी पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ अच्छा आचरण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। कानून की अवहेलना करने वाले और पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राहुल प्रकाश ने बताया कि जयपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ नाकाबंदी पॉइंट पर तैनात रहकर और विभिन्न मोबाइल पार्टी लॉकडाउन की पालना करवा रही हैं। पुलिसकर्मियों को लोगों के साथ अच्छा आचरण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति पुलिसकर्मी के साथ गलत व्यवहार करता है तो पुलिसकर्मियों को संयम खोए बिना विधिक कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵