back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जदयू के महेश्वर हजारी बने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष

पटना, 24 मार्च (हि.स.)। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक और पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से महेश्वर हजारी ने मंगलवार को नामांकन किया था। उनके खिलाफ विपक्षी दल की तरफ से उम्मीदवार भूदेव चौधरी थे लेकिन मंगलवार को हुए घटनाक्रम के बाद विपक्ष बुधवार को सदन में नहीं पहुंचा और 12:00 बजे तय समय पर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई। विपक्ष की गैर मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दोनों उम्मीदवारों की तरफ से आए प्रस्तावों के बारे में सदन को विस्तार से बताया। इसके बाद मंत्री विजेंद्र यादव की तरफ से आए प्रस्ताव पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अनुमोदन दिया। इसके बाद महेश्वर हजारी के नाम की चर्चा की गई। विपक्षी उम्मीदवार राजद के भूदेव चौधरी की तरफ से प्रस्ताव की सूचना को नहीं पढ़ा जा सका। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ध्वनि मत से निर्वाचन के प्रस्ताव को सुना लेकिन संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी आसन की तरफ से घोषणा किए जाने से पहले उठ खड़े हुए और अध्यक्ष से आग्रह किया कि विपक्ष सदन में गैर हाजिर है और ध्वनि मत से अगर उपाध्यक्ष का निर्वाचन होता है तो ऐसे में कल को सवाल खड़े हो सकते हैं। संसदीय कार्य मंत्री ने आग्रह किया कि जरूरी है कि सदन में मत विभाजन कराया जाए। इसके बाद सदन में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। विपक्ष की गैर मौजूदगी में वोटिंग की प्रक्रिया के लिए घंटी बजाई गई और फिर मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। सत्ता पक्ष के सदस्य सदन में खड़े हुए और उनकी संख्या गिनी गई, जबकि विपक्ष में कोई भी सदस्य खड़ा नहीं था। हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵