back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काशी में चढ़ने लगी होली की मस्ती, बजड़े पर सजी हुरियारों की महफिल

वाराणसी, 24 मार्च (हि.स.)। रंगभरी एकादशी से काशी में होली की मस्ती लोगों में चढ़ने लगी है। पर्व पर जहां एक ओर लोग बाबा विश्वनाथ के गौने में शामिल होने के लिए हर्बल अबीर-गुलाल लेकर दर्शन पूजन की व्यवस्था में जुटे रहे। वहीं, गंगा घाटों पर होली पर्व पर नावों और बजड़े के संचालन पर लगी रोक को देख युवाओं और कवियों की टोली ने दशाश्वमेध घाट पर बजड़ों पर होली की महफिल सजा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के बाद फाग गीतों पर जमकर मस्ती की। परम्परागत होली गीतों को बाबा विश्वनाथ को समर्पित करने के बाद हास्य से भरी कविताओं के प्रस्तुति के बीच ढोलक और तबले की थाप ने समा बांध दिया। कवियों ने देश के वर्तमान हाल, कोरोना काल, बंगाल चुनाव पर आधारित हास्य रस की कविताओं से घाट पर मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया। उधर,रंगों के पर्व का उत्साह बाजारों में भी दिखने लगा है। होली पर्व 29 मार्च को है। पर्व पर बाजारों में आकर्षक पिचकारियों के साथ ही तरह-तरह के मुखौटे भी जगह-जगह अस्थाई दुकानों पर बिक रहे हैं। केमिकल रंगों के साथ हर्बल रंगों की मांग भी है। कोरोना संकट को देखते हुए लोगों की पसंद हर्बल रंग बना हुआ है। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पिचकारी खरीदने लगे है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵