back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डायमंड हार्बर के बूथ में बम-तमंचा के साथ हैं 80 से 90 लोग, नहीं डालने दे रहे हैं वोट : भाजपा

कोलकाता, 06 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को राज्य की सीएम ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। यह आरोप डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दीपक हालदार ने लगाया है। भाजपा उम्मीदवार हालदार ने दावा किया है कि 80 से 90 ऐसे लोग हैं जो बम-तमंचा आदि लेकर मतदान केंद्रों और आसपास घूम रहे हैं। वे मतदाताओं को वहां से डरा कर वापस लौटा रहे हैं। दीपक हालदार ने बताया कि वह खुद उन वोटरों को पोलिंग बूथ ले जाने के लिए पहुंचे हैं। वे लोगों को वोट डालने के लिए बुलाने जा रहे हैं। एक-एक के पास पहुंचकर वोट डालने के लिए चलने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बूथ नंबर 163 में घुसने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उनका आरोप है कि मतदान केंद्र के भीतर 80 से 90 लोग बम तमंचा लेकर खड़े हैं। कुछ दूरी पर खड़े होकर वह सेंट्रल फोर्स का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे बूथ के भीतर घुस सकें। अब मौके पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स पहुंची है। गौरतलब है कि दीपक हालदार पहले डायमंड हार्बर से टीएमसी के एमएलए थे, लेकिन विगत दो वर्षों से टीएमसी से नाराज थे और चुनाव के पहले वह भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा ने उन्हें डायमंड हार्बर से अपना उम्मीदवार बनाया है। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

Nupur Sanon ने Stebin Ben के साथ की सगाई, शोकेस किया शानदार डायमंड रिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति संओन की बहन नुपुर संओन ने अपने लंबे समय से चले रिलेशनशिप को अगले पड़ाव तक पहुंचाते हुए...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵