back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर जिले के 15 हजार बकायदारों के कांटे कनेक्शन

– अधीक्षण अभियंता पी के मित्तल के नेतृत्व में चल रहा सघन अभियान – 31 मार्च तक एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाने की अपील चित्रकूट, 24 मार्च (हि.स.)। विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता पी के मित्तल ने बताया कि बकाया राजस्व की वसूली एवं लाइन लास रोकने के लिए विभाग द्वारा पूरे जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बकायादार उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बकाया राजस्व का भुगतान कर विभागीय कार्रवाई से बचने की अपील की है। बुधवार को विद्युत कनेक्शन विच्छेदन टीम को रवाना करते हुए चित्रकूट विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता पी के मित्तल ने बताया कि शासन के निर्देश पर बकाया राजस्व की वसूली एवं लाइन लॉस को कम करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा सघन अभियान चला कर बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे जा रहे है। बताया कि एक माह में करीब 15 हजार बकायदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके है। उनमे से 11 हजार लोगो ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत अपना पंजीकरण करा कर लिया है। बताया कि संविदा विद्युतकर्मी अब बकायेदारो का दरवाजा खटखटायेंगे तथा बकायदारों से विद्युत शुल्क जमा करने की अपील करेंगे। कहा कि इसके बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की लाइन काट दी जायेगी। उन्होंने बताया कि बकायादार उपभोक्ता 31 मार्च तक शासन की महत्वकांक्षी एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर विभागीय कार्यवाई से बच सकता है। हिन्दुस्थान समाचार /रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

नई बिजली दरों से आम जनता को बड़ी राहत: राजस्थान में 500 यूनिट तक सस्ती हुई बिजली, जानिए कितना घटा बिल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (RERC) ने नया बिजली टैरिफ प्लान जारी किया...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵