back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के तरीकों पर सलाह देगा मंत्रियों का समूह

भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए आगामी रणनीति निर्धारित करने मंत्रियों के समूह बनाए गए है। यह समूह तमाम समितियों से चर्चा कर सरकार को अपनी सलाह देगा। आधिकारिक तौर दी गई जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिये आगामी रणनीति निर्धारित करने मंत्रिपरिषद सदस्यों के पाँच मंत्री-समूहों का गठन किया गया है। यह समूह आवश्यकतानुसार जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, विकासखंड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी और ग्राम तथा नगर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी से सलाह-मश्वरा कर अपनी अनुशंसाएँ सरकार को प्रस्तुत करेगा। देश को मेडिकल ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भविष्य की रणनीति निर्धारण के लिये आवश्यक सुझाव देने मंत्री-समूह का गठन किया गया है। इसी तरह संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण को संपादित कराने के उद्देश्य से सुझाव प्रस्तुत करने के लिये मंत्री-समूह बनाया गया है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध प्रक्रिया से समाप्त करने और सामान्य जन-जीवन बहाली के संबंध में प्रस्तावित रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने के लिये सुझाव प्रस्तुत करने का काम भी मंत्री-समूह के जिम्मे दिया गया है । इसी तरह आम नागरिकों में कोविड अनुकूल व्यवहार के सुनिश्चयन के लिये प्रचार-प्रसार, पर्यवेक्षण एवं जागरूकता के लिये आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करने के लिये मंत्री-समूह का गठन किया गया है । वहीं संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जन-जागरूकता एवं आवश्यक प्रचार-प्रसार के सुनिश्चयन के उद्देश्य से भविष्य की रणनीति के लिये आवश्यक सुझाव भी मंत्री-समूह देगा। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...