back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India Corona Update: पूरे भारत में कोरोना के 31,443 केस आए सामने, 118 दिनों का सबसे कम आंकड़ा

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 31,443 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 118 दिनों में सबसे कम है । केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह लगातार 35वां दिन है जब भारत में कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना के सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,32,778 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,10,784 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 49,007 लोगों को छुट्टी दी गई, जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज 3,00,63,720 हुए है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 38,14,67,646 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 40,65,862 लोगों को टीका लगाया गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 11 जुलाई तक 43,40,58,138 नमूनों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है। इनमें से रविवार को 17,40,325 नमूनों की जांच की गई। 6 जुलाई को, भारत ने 553 मौतें दर्ज कीं जो 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। यह 23 मई के बाद थी जब भारत ने दूसरी लहर के चरम पर 24 घंटों में 4,454 मौतों के साथ एक रिकॉर्ड घातक परिणाम देखा। महामारी के कारण देश में पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...